MySBA (My Swavalambi Bharat Abhiyan) द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जन-जागरूकता अभियान मैं भी स्वदेशी… समर्थक का आयोजन अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक देशभर में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को गर्व के साथ स्वदेशी आंदोलन का समर्थक बनने तथा भारतीय उत्पादों, सेवाओं, स्थानीय व्यवसायों, स्टार्टअप्स, उद्यमिता औरआत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘मैं भी स्वदेशी… समर्थक’ अभियान फ्रेम लगाएं और स्वदेशी प्रथम’का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्योगों के समर्थन का संकल्प लें। आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक डिजिटल अभियान नहीं बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक व्यापक जन-आंदोलन है। यह अभियान भारतीय उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप्स, कारीगरों, निर्माताओं और स्वदेशी नवाचारों को प्रोत्साहन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। अभियान का संदेश है कि प्रत्येक नागरिक द्वारा किए गए छोटे-छोटे स्वदेशी विकल्प स्थानीय उद्योगों को मजबूती प्रदान करते हैं, नए रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं, घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। MySBA का यह अभियान नागरिकों को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि **स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के सक्रिय सहभागी** बनने का आह्वान करता है।