देश में पहली बार जोब प्रो वाइडर और जाव सीकर का पोर्टल माई एसबीए लांच हुआ
करनाल 14 जुलाई,:देश के लधु उद्योग मिल कर सहकारिता के भाव से काम करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व मेें वही विजेता बन सकता है जिसका कब्जा विश्व के अधिक सेअधिक संसाधनों पर हो। आज लड़ाई विश्व में संसाधनों पर कब्जे की है। उन्होंने कहा कि यदि भारत के लोग चाहें तो विश्व को अपने कदमोंं पर ढुका सकते ळैं।
असज विश्व का सबसे बड़ा बाजार भारत के पास हैं। वह आज वतौर मुख्य वक्ता हरियाणा लधु उद्योग भारती के करनाल चैप्टर के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर करनाल की नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लधु उद्योग भारती के राष्टीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल स्वबलंबी भारत अभियान के तकनीकी प्रमुख राधेश्याम चोयल, उद्योगपति भूषण गोयल चैंबर के अध्यक्ष सुशील जैन थे। इस अवसर पर देश में पहली बार माई एसबीए पोर्टल को लांच किया। इस अवसर पर लधु उद्योग भारती का पोर्टल लीप को लांच किया। पोर्टल को लेकर राधे श्याम चोयल ने जानकारी दी कि इसा पोर्टल पर नियोक्ता और बेरोजगार युवाओं को एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर कई प्रकार की उद्यामिता, केरयिर रोजगार से संधित जानकारी दी जाएंगी। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों प्रधान अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य गुलाटी, सुपिज अरासेड़ा को सचिव सास्वत खुराना को सह सचिव कनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्रवीण गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में सतीश चावला सुरेश पुरी,चंद्र गुप्ता ढींगरा, अनिल सहगल, सहित विभिन्न उद्योगपति मौजूद थे।