स्वदेशी अभियान करनाल में 14 जुलाई को होगा लघु उद्योग भारती का विशेष सभा कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती, जिला करनाल के तत्वावधान में आगामी 14 जुलाई (सोमवार) को एक विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम HCCI भवन (हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), प्लॉट नंबर 353, सेक्टर-3, HSIIDC इंडस्ट्रियल एस्टेट, करनाल में आयोजित होगा। सभा का समय शाम 4:30 बजे से रात 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस विशेष सभा में देशभर से लघु उद्योग भारती और स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वदेशी आंदोलन से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती माननीय श्री प्रकाश जी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में — श्री मनोज रूंगटा, प्रदेश महामंत्री श्री अरविन्द धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, श्री राधे श्याम चोयल, अखिल भारतीय आईटी प्रमुख, स्वावलंबी भारत अभियान, स्वदेशी जागरण मंच उपस्थित रहेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, हरियाणा श्री शुभ आदेश मित्तल द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम में लघु उद्योगों की चुनौतियां, स्वदेशी उत्पादों के विस्तार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। आयोजन के दौरान सभी उपस्थितजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। लघु उद्योग भारती, जिला करनाल ने जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर स्वदेशी आंदोलन को मजबूती देने की अपील की है।


.jpeg)






