स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर
'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान के तहत वाणिज्य भवन में कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर:
स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर द्वारा संचालित 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान के अंतर्गत 22 अगस्त (शनिवार) को उदयपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) के विद्यार्थियों में स्वदेशी की भावना जाग्रत करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्पेंद्र जी ने की।
विषय का प्रतिपादन करते हुए प्रांत समन्वयक श्री पुरुषोत्तम जी शर्मा एवं प्रांत पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री राकेश जी मीणा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी के महत्व और दैनिक जीवन में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी जागरण मंच के महानगर संयोजक श्री रमेश जी पुरोहित ने 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान की रूपरेखा साझा की एवं सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, उदयपुर के अनेक कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।