बरेली में व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता की अगुवाई में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बरेली महानगर के व्यापारीगण, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य अतिथि व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व व्यापारी महासंघ अध्यक्ष अशोक गोयल ने 70 नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ा और सभी को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर आत्मनिर्भर भारत बनाने का संदेश दिया। सम्मेलन में पाकिस्तान और चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का भी आह्वान किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम की महिला विंग भी सक्रिय रही।
उपस्थित गण:
दीपक सिंघल, भानु प्रताप सिंह, अनिल कश्यप, उमेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, अमरनाथ रस्तोगी, गौरव गोयल, अमित गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अजय बाल्मीकि आदि।